बीएचयू के भारत कला भवन में “अतीत से वर्तमान” बाल कला प्रदर्शनी का शानदार आयोजन! बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना ने सबका मन जीता
🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | वाराणसी से बड़ी खबर
बीएचयू के भारत कला भवन में “अतीत से वर्तमान” बाल कला प्रदर्शनी का शानदार आयोजन!
बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना ने सबका मन जीता।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. सुषमा घिल्डीयाल, चेयरपर्सन, स्कूल बोर्ड, बीएचयू ने किया। भारत कला भवन के निदेशक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों की कल्पनाशीलता और भारतीय धरोहर से उनके जुड़ाव की खुलकर सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित:
मॉडलों का मूल्यांकन प्रो. अर्पिता चटर्जी, विभाग—AIHC & Archaeology द्वारा किया गया।
📌 प्रथम पुरस्कार: नालंदा के खंडहर – आस्था सिंह एवं शाम्भवी
📌 द्वितीय पुरस्कार: प्राचीन सिक्कों का मॉडल – अपराजिता सिंह एवं काव्या वर्मा
📌 तृतीय पुरस्कार (संयुक्त):
– प्रिस्ट किंग मॉडल – अस्तित्व विश्वकर्मा
– हड़प्पा सभ्यता मॉडल – आयुषी एवं शिक्षा
कार्यक्रम की परिकल्पना उप–निदेशक डॉ. निशांत ने की। संचालन डॉ. प्रियांका चंद्रा ने इंटर्न टीम के साथ मिलकर संभाला। आयोजन में
डॉ. देवेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. दीपक भरथन अलथुर,
और कार्यालय टीम—श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री मुन्ना लाल पाल व श्री अनूप कुमार सहित पूरा भारत कला भवन परिवार सक्रिय रहा।
भारत कला भवन ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी और सहयोग के लिए सेंट्रल हिन्दू बॉयज़ स्कूल व गर्ल्स स्कूल, कमच्छा का आभार व्यक्त किया।
👉 बड़ी बात: बच्चों द्वारा प्रदर्शित सभी मॉडल 19 से 26 नवंबर तक दर्शकों के लिए खुले रहेंगे।
लेखक: अनुप कुमार सिंह
Nice
ReplyDelete